अतीत के पृष्ठ( भाग -1)........#07 सितम्बर की कुछ ऐतिहासिक घटनाएँ #महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव #जन्मे व्यक्ति #निधन
07 सितंबर की महत्त्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएँ ✨ 1191 - तीसरे धर्मयुद्ध में इंग्लैंड के राजा रिचर्ड प्रथम में अरसफ के राजा सलाउद्दीन को मात दी। 1630 - अमेरिका के मैसाच्युसेट्स राज्य में बोस्टन शहर की स्थापना की गई। 1701 - जर्मनी, इंग्लैंड और नीदरलैंड ने फ्रांस विरोधी समझौते पर हस्ताक्षर किये। 1812 - बोरोडिनो के युद्ध में नेपोलियन ने रूसी सेना को पराजित किया। 1813 - अमेरिका के लिए सबसे पहली बार 'अंकल सैम' शब्द का इस्तेमाल न्यूयॉर्क के अखबार ट्रॉय पोस्ट ने किया। 1822 - ब्राज़ील ने पुर्तगाल के अधिकार से स्वतंत्रता प्राप्त की। आज का दिन ब्राज़ील का राष्ट्रीय दिवस है। 1860 - लेडी एलगीन नामक जहाज के लेक मिसीगन में डूब जाने से 400 से अधिक लोगों की मौत हो गई। 1901 - पीकींग विदेशियों के नियंत्रण में। 8 देशों की संयुक्त सेना ने चीन के राजा को बॉक्सर की संधि पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया। बॉक्सर विद्रोह का अंत हुआ। 1902 - ऑस्ट्रेलिया में भयानक सूखा पड़ने के बाद देश भर के लोगों ने वर्षा के लिए एक साथ ईश्वर से प्रार्थना की। 1906 - बैंक ऑफ़ इंडिया की स्थापना हुयी। 1921 - अमेरिका के न्यू ...