Skip to main content

अतीत के पृष्ठ (भाग-3)........#09सितम्बर की कुछ ऐतिहासिक घटनाएँ #महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव #जन्मे व्यक्ति #निधन

महत्त्वपूर्ण घटनाएँ;


1303 – फ्रांस के राजा फिलिप चतुर्थ ने पोप बोनिफेस अष्टम को इटली के अनाग्नि शहर में बंधक बनाया।

1504 – माइकल एंजिलियो द्वारा बनाई गई डेविड की मूर्ति को लोगों के सामने प्रदर्शित किया गया।

1553 -  ब्रिटेन के लिचफिल्ड शहर की स्थापना की गई।

1753 -  पहला स्टीम इंजन उत्तरी अमेरिकी की कालोनियों में लाया गया।

1776 - अमेरिकी संसद कांग्रेस ने आधिकारिक तौर पर देश का नाम 'यूनाइटेट कॉलोनीज़' से बदलकर संयुक्त राज्य अमेरिका किया।

1783 -  डिकिंसन कॉलेज की स्थापना कार्लसेल, पेनसिल्वेनिया में की गई थी।

1850 - कैलीफोर्निया अमेरिका का 31वां राज्य बना। इस पंचांग को सीधे हमसे प्राप्त करने एवं विविध तथा शैक्षणिक खबरों के लिए "हरियाणा एजुकेशनल अपडेट" फेसबुक पेज ज्वाइन करें।

1867 - यूरोपीयीय देश लक्जमबर्ग ने स्वतंत्रता हासिल की।

1886 -  साहित्य के संरक्षण और कलात्मक कार्यों के लिए बर्न कन्वेंशन पर हस्ताक्षर किया गया।

1908 – आॅरविल राइट ने पहली बार एक घंटे तक विमान उड़ाया।

1911 -  इटली की एक झील ट्रेसीमिने पर एक मोटरबोट दुर्घटना में 14 लोगों की मौत हुई

1915 - प्रसिद्ध भारतीय क्रांतिकारी जतिन्द्रनाथ सान्याल और अंग्रेज़ों के बीच उड़ीसा के काप्टेवाड़ा में संघर्ष।

1920 - अलीगढ़ का एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय में रूपांतरित हो गया।

1924 - 9 सितंबर से 11 सितंबर तक भारत में कोहाट दंगे हुए।

1939 – द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान नाजी सेना वसार्य पहुंची।

1944 – यूरोपीय देश बुल्गारिया नाजी नियंत्रण से मुक्त हुआ।

1949 - भारत की संविधान सभा ने हिन्दी को राजभाषा के रूप में स्वीकार किया।

1950 – यूरोपीय देश फ्रांस में बड़े पैमाने पर कम्युनिस्टों को गिरफ्तार किया गया।

1954 -  अफ्रीकी देश अल्जीरिया के आरलिंसविले क्षेत्र में भूकंप से 1400 लोगों की मौत हुई।

1960 -  उत्तरी कैरोलिना के ग्रीनविले शहर में पहली हार्डी रेस्तरां को खोला गया।

1965 - तिब्बत चीन का स्वायत्त क्षेत्र बना।

1967 - युगांडा ब्रिटेन से आज़ाद हुआ।

1968 – अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी आर्थर ऐश यूएस ओपन जीतने वाले पहले अश्वेत खिलाड़ी बने।

1971 -  अमेरिकी के प्रथम राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन के नाम पर अमेरिका की राजधानी का नाम वॉशिंगटन डीसी रखा गया।

1976 - माओ त्से तुंग का देहावसान एवं कुओ फ़ेंग राष्ट्रपति बने।

1979 - जोगेन्द्र नाथ हज़ारिका ने मुख्यमंत्री का पद ग्रहण किया।

1991 - तज़ाकिस्तान ने सोवियत संघ से स्वतंत्रता हासिल की।

1998 - अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और मोनिका लेविंस्की प्रकरण पर स्वतंत्र वकील केनेथ स्टार ने अपनी बहुचर्चित रपट कांग्रेस को प्रेषित किया।

1999 - भारत के महेश भूपति तथा जापान की आर्क सुगियामा की जोड़ी ने अमेरिकी ओपन का मिश्रित युगल ख़िताब जीता।

2001 -  उत्तरी गठबंधन के नेता अहमद शाह मसूद की अफगानिस्तान में हत्या कर दी गयी।

2001 - वीनस विलियम्स ने छोटी बहन सेरेना को ग्रैंडस्लैम फ़ाइनल में हराया।

2002 - पीट सम्प्रास ने आंद्रे अगासी को हराकर अमेरिकी ओपन टेनिस ख़िताब जीता।

2004 - फ़िलिस्तीन के प्रधानमंत्री अहमद कुरेई ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।

2005 - चीन बीजिंग स्थित छाओयांग पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण।

2006 - अंतर्राष्ट्रीय दबाव के मद्देनज़र इस्रायल द्वारा आठ सप्ताह से की गयी लेबनान की नौसैनिक घेराबन्दी को समाप्त किया गया। 

2006 - अमेरिकी राज्य फ़्लोरिडा के केप कनैवरल स्पेस सेंटर से अंतरिक्ष यान अटलांटिस ने अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी।

2007 - वेनिस फ़िल्म फ़ेस्टिवल में हॉलीवुड एक्टर ब्रैड पिट को बेस्ट एक्टर का तथा केट ब्लैंशट को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड प्रदान किया गया।

2008 - हिन्दी साहित्य के मूर्धन्य रचनाकार डॉ.अर्जुनदास केशरी को 'साहित्य महोपाध्याय' अलंकरण प्रदान करने की घोषणा की गई।

2008 - सर्वोच्च न्यायालय ने सी.बी.आई. को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के दो जजों निर्मल यादव और निर्मल जीत कौर से 15 लाख रुपये के घूसकांड में पूछताछ की इजाज़त दी।

2009 - रेल मंत्रालय ने गृह मंत्रालय की तर्ज पर अपने कर्मचारियों के लिए बायोमेट्रिक पहचान प्रणाली शुरू करने की घोषणा की।

2010 - 'दादा साहब फाल्के पुरस्कार' देने का निर्णय को लिया गया।


2011- पुराविज्ञानियों ने एक अवशेष का पता लगाया है। यह मनुष्य का सबसे पुराना पूर्वज है जो लगभग 20 लाख वर्ष पूर्व पृथ्वी पर पाया जाता था। यह बंदर जैसा दिखता है और इसका नाम 'आस्ट्रेलोपिथिकस सेडिबा' है।

2011 - वैज्ञानिकों को ऑटिज़्म से जुड़े दो अलग-अलग जैविक तनाव का पता चला है, जिनके बारे में उनका दावा है कि इससे बीमारी के प्रभावी इलाज का विकास हो सकेगा। 

2012 - इराक में बम हमले में सौ से अधिक लोगों की मौत, 350 अन्य घायल।

2019 - भवन निर्माण क्षेत्र में ऊर्जा दक्षता पर अंतर्राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन ‘आंगन’ नई दिल्‍ली में शुरू हुआ। 

2019 - पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने जयपुर में राजस्‍थान के राज्‍यपाल पद की शपथ ली।

2019 - राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में आइसलैंड पहुंचे।

2019 - राष्‍ट्रपति सचिवालय द्वारा विजिटर्स अवार्ड 2019 प्राप्‍त करने वालों की घोषणा की गई।

2020 - देश की दूसरी और दक्षिण भारत की पहली किसान रेलगाड़ी की शुरुआत की गई।

2020 - डॉ. हर्षवर्धन ने डब्ल्यूएचओ दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र के 73वें सत्र में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये भाग लिया।

2020 - पहली भारत-फ्रांस-ऑस्ट्रेलिया त्रिपक्षीय वार्ता का आयोजन वर्चुअल रुप से किया गया ।

2020 - अफगानिस्तान के उपराष्ट्रपति अमरुल्ला सालेह के काफिले पर राजधानी काबुल में भीषण बम हमला हुआ। सालेह बाल-बाल बचे व लगभग 10 लोगों की मृत्यु हुई।

2020 - रोनाल्डो अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में 100 गोल दागने वाले दुनिया के दूसरे और यूरोप के पहले फुटबॉलर बने।


जन्मे व्यक्ति :


▪️1828 - लियो टॉल्सटॉय - महान् रूसी उपन्यासकार।

▪️1850 - प्रसिद्ध कवि और नाटककार भारतेंदु हरिश्चंद्र का उत्तर प्रदेश के वाराणसी में जन्म हुआ।

▪️1874 - गोपाल चंद्र प्रहराज - उड़िया भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार तथा भाषाविद।

▪️1880 - अर्जुन लाल सेठी - भारत के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे।

▪️1894 - हमीदुल्लाह ख़ान - भारत में भोपाल रियासत के अंतिम नवाब थे।

▪️1905 - हुसैन शा - भारतीय दार्शनिक।

▪️1907 - महबूब ख़ान - भारतीय सिनेमा इतिहास के अग्रणी निर्माता-निर्देशक थे।

▪️1909 - लीला चिटनिस - प्रसिद्ध हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री।

▪️1924 - जोगेन्द्र नॅथ हाझरिका - असम के पूर्व मुख्यमंत्री।

▪️1932 - कान्ति कुमार जैन - हिन्दी के प्रसिद्ध रचनाकार।

▪️1942 - मणि मधुकर - प्रसिद्ध साहित्यकार।

▪️1967 - अक्षय कुमार - बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता।

▪️1974 - विक्रम बत्रा - भारतीय सेना के एक अधिकारी थे।


🔴  निधन :


▪️1942 - शिरीषकुमार मेहता - भारत के एक स्वतन्त्रता सेनानी एवं क्रान्तिकारी थे।

▪️1947 - आनन्द कुमार स्वामी - भारत के सुविख्यात कलामर्मज्ञ तथा चिन्तक।

▪️1968 - रामवृक्ष बेनीपुरी - भारत के प्रसिद्ध उपन्यासकार, कहानीकार, निबंधकार, नाटककार, क्रान्तिकारी, पत्रकार और संपादक।

▪️1980 - सदाशिव त्रिपाठी - उड़ीसा (अब ओड़िशा) के पूर्व मुख्यमंत्री।

▪️1981 - लाला जगत नारायन - प्रसिद्ध पत्रकार तथा हिन्द समाचार समूह के संस्थापक थे।

▪️1982 - शेख़ अब्दुल्ला - कश्मीर के नेता एवं पूर्व जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री।

▪️2012 - वर्गीज कुरियन - प्रसिद्ध उद्योगपति एवं श्वेत क्रांति के जनक।

▪️2014 - फ़िरोज़ा बेगम- बांग्लादेशी नज़रूल गीत गायिका थी। 

▪️2019 - ओड़िशा के वरिष्ठ पत्रकार दिलीप सत्पथी का निधन।


🔵  महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 


🔅 राष्ट्रीय टेडी बियर दिवस।

🔅 अंतर्राष्ट्रीय सुडोकू दिवस।

🔅 राष्ट्रीय वीनर श्नाइटल दिवस।

🔅 राष्ट्रीय विद्यालय चित्र दिवस।

🔅 श्री भारतेन्दु हरिश्चन्द्र जयन्ती।

🔅 केयर बियर शेयर योर केयर डे।

🔅 श्रीमन्त शंकरदेव तिथि (असम)।

🔅 श्री सदाशिव त्रिपाठी स्मृति दिवस।

🔅 आपातकालीन सेवा दिवस (यूके)।

🔅 श्री जोगेन्द्र नॉथ हाझरिका जयन्ती।

🔅 हुतात्मा शिरीषकुमार मेहता समृति दिवस।

🔅 हरतालिका तीज व्रत (भाद्रपद शुक्ल तृतीया)।

🔅 वराह अवतार जयन्ती (भाद्रपद शुक्ल तृतीया)।

🔅 गुरु श्री रामदास जी ज्योति-ज्योत (प्राचीनमत)।

🔅 हिमालय दिवस (उतराखंड और हिमाचल प्रदेश)।


                                        EMBARKS


Comments

Popular posts from this blog

India earthquake ....Reason with current status

     Magnitude 5.4 earthquake jolts Kashmir, tremors felt in Delhi-NCR, north India   India is a seismically active region due to its location at the boundary of the Indian tectonic plate and the Eurasian tectonic plate. The Indian plate is converging with the Eurasian plate at a rate of about 5-6 centimeters per year. This collision has resulted in the formation of the Himalayan mountain range, which is still actively growing. The majority of earthquakes in India occur along the plate boundary in the Himalayan region, particularly in the northern states of Jammu and Kashmir, Himachal Pradesh, Uttarakhand, and parts of Northeast India. These earthquakes are primarily caused by the release of accumulated strain as the two tectonic plates continue to collide. The movement along the fault lines in the region leads to frequent earthquakes, some of which can be quite severe. Apart from the Himalayan region, other parts of India also experience earthquakes, although with...

write with my pen

 Write with my pen ... I used to listen my parents  statement over the life. Thanks to God   for  introducing me to this excellent life and an influential and humorous personality. I have been writing down there words while lost my parents . Besides that I have been literally reciting them. I thought I should also share these beautiful thoughts with all of you. I’m sure you will like them irrespective of whether you’ve already heard him or not. A small attempt has been made to bind his words....    jb jeb khali ho ,jeb pet mein bhuk ho,jb sir par chhat na ho ,tb koi bhi gyan matra sabh hote hai .jb maa bimari se jujh rhi ho ,pithji do vkt k roti k liye adiya ragde rhe ho ,tb sb gyan matra sabdh hote hai.( Jindagi beet gayi tb pata chala en  shabdo ka arth ) unke kalam mei n jadu tha,unke jahan mein farj ka jazba tha,gar kadam bhi uthe to kaal ka seena bhi tharraata tha,sir jhukakar aankhen nam kr ,yu es sahadat ko kamtar na kar ,kar sake to vatan ...

मेरी लेखनी(हिन्दी रूपांतरण-write with my pen)

    मुझे इस उत्कृष्ट जीवन ,एक प्रभावशाली और विनोदी व्यक्तित्व से परिचित कराने के लिए माता-पिता व ईश्वर का धन्यवाद। अपने माता-पिता को खोने के बाद उनके कहे शब्दों को अब मैं उनका अक्षरशः पाठ करती हूं। मैंने सोचा कि मैं भी इन खूबसूरत विचारों को आप सभी के साथ साझा करूं। मुझे यकीन है कि आप उन्हें पसंद करेंगे भले ही आपने उन्हें पहले ही सुना हो या नहीं। उनके शब्दों को बांधने का एक छोटा सा प्रयास किया है .. " जब जेब खाली हो साथ ही लोगो की दुत्कार हो , जब पेट में भूख हो उसपर सिर पर छत न हो ,तब सब ज्ञान मात्र शब्द होता है। जब माँ बीमारी से जूझ रही हो ,पिता दो वक्त की रोटी के लिए एड़िया रगड़ रहे हो ,तब सब ज्ञान मात्र शब्द होते है।'' ( जब जिंदगी बीत गई तब पता चला ) ''उनके कलम में जादू था ,उनके जहन में फर्ज का जज़्बा था। गर कदम भी उठे तो , काल का सीना भी थर्राता था।। सिर झुककर आँखें नाम कर ,यूँ इस शहादत को कमतर न कर । कर सके तो वतन के लिए एक नहीं , कई और क्रांतिकारी पैदा कर।। '' ( जब भी वतन की बात आती थी तो उ...